प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- अंतू थाना क्षेत्र के मवैया कला गांव निवासी 34 वर्षीय सोनू गौड़ मजदूरी करता था। सोमवार रात घर के एक हिस्से में बने टिनशेड की बल्ली में साड़ी से फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घर के लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मोनू के तीन पुत्र हिमांशु, दिव्यांशु, प्रियांशु और पत्नी पूनम मुंबई में हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार गांव में सई नदी किनारे कर दिया गया। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया मोनू से उसकी पत्नी का आए दिन विवाद होता रहता था। पत्नी इन दिनों मुंबई में रहती है। घर के लोगों ने कोई तहरीर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.