जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारियों की ओर से ज्वाइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल (जेडीसी) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वयंसेवी पहल के तहत सोमवार को टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। एक घंटे के इस सत्र से 95 छात्राएं और 11 शिक्षक लाभान्वित हुए तथा इसमें आग के खतरों और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। टिनप्लेट डिवीजन की फायर टीम ने लाइव प्रदर्शन करते हुए आग पर नियंत्रण पाने के लिए अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग के तरीके समझाए। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की आपात स्थिति के दौरान सुरक्षित व्यवहार अपनाने के बारे में भी महत्वपूर...