जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- टाटा स्टील के साथ ही टिनप्लेट डिवीजन का भी बोनस समझौता संपन्न हो गया। इस कंपनी के कुल 843 कर्मचारियों के बीच चार करोड़ 36 लाख रुपये की बोनस राशि बंटेगी। समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम Rs.32,831 तथा अधिकतम Rs.86,350 तक बोनस राशि मिलेगी। बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल, सीएचआरओ (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग) जुबिन पलिया, चीफ (आईआर, लीगल एंड सीडब्ल्यूएम) राहुल दुबे, चीफ अजय कुमार झा, चीफ एचआरबीपी सोनम रंजन, हेड (एचआरबीपी) दीपक वर्गीस, चीफ फाइनेंस आशीष चौधरी, गुरप्रीत सिंह सीनियर एरिया मैनेजर (ईआर) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौते में भाग लिया। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील गम्हरिया में 72,407 तक बोनस वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्...