जमशेदपुर, जून 20 -- टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर ने अपनी जम्बो कमेटी की घोषणा की है। उन्होंने कमेटी में तीन कार्यकारी प्रधान बनाए हैं। पिछले दो कार्यकाल में चुनाव के दौरान पर्चा लेकर बाद में आपसी एकता के लिए दूसरे के समर्थन में नाम वापस लेने वाले बलवंत सिंह शेरों, पूर्व प्रधान एवं सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला और रवींद्र सिंह बाजवा को बनाया गया है। वरीय पत्रकार चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी का पद फिलहाल रिक्त है। सिख स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा को भी अंग बताते हुए साथ मिल-जुलकर गुरु घर की सेवा करने पर जोर दिया गया। नई कमेटी में प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, जनरल सेक्रेटरी जसपाल सिंह कणियेक, कैशियर मनजीत सिंह संधू, कार्यकारी प्रधान ब...