जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर,संवाददाता टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन किया। इनमें मौजूदा प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर और बलवंत सिंह शेरों शामिल है। शाम को दोनों उम्मीदवार ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र टीम को सौंपा। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इस दिन विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल नामांकन करने की घोषणा कर चुके हैं। इधर,वर्तमान कमेटी की ओर से भी कुछ प्रबल उम्मीदवार अंतिम दिन नामांकन कर सकते हैं। इसके बाद 8 अप्रैल को नामांकन पत्रों के साथ साथ धार्मिक स्क्रूटनी की जाएगी। अकाली दल को इसके लिए पत्र भेजा जा चुका है। 10 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 14 अप्रैल को चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा और मतदान की तिथि घोषणा की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.