टिटोली गांव का 134वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा तहसील के टिटोली गांव में मंगलवार को 134वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वजों को तर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कुल पुरोहित दीप पांडे ने पितरों का आह्वान किया, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ और सामूहिक प्रार्थना आयोजित हुई। वक्ताओं ने बताया कि 24 जून 1894 को गांव की स्थापना हुई थी। गांव के पूर्वज नेपाल और पिथौरागढ़ क्षेत्र से यहां आकर बसे थे। टिटोली गांव अपनी शैक्षिक और सैन्य परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। वर्ष 1901 में यहां प्राथमिक विद्यालय की स्थापना हुई, जबकि 1916 से गांव के युवाओं का भारतीय सेना में भर्ती होने का सिलसिला लगातार जारी है। कर्नल बीएस रौतेला ने कहा कि गांव के पूर्वज स्व. भगवान सिंह के परिवार ने बसावट की नींव रखी। गांव के कई सैनिको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.