मऊ, अप्रैल 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में आगामी 21 से 30 अप्रैल तक चलने वाले टीडी के टीकाकरण अभियान के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया और टीकाकरण अभियान की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ.हवलदार कुमार, पंकज द्वारा टीटनेस और डीप्थीरिया अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 कक्षा 5 एवं कक्षा 10 के बच्चों को टीडी का टीकाकरण स्कूलों में किया जाएगा। एसडीएम ने इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- टीडी टीकाकरण अभियान 20 से 30 अप्रैल तक, प्रशासन ने कसी कमर बैठक में ब्लॉक घोसी, बढ़राव से खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अधी...