हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद के गांव पल्हावत में पिछले दिनों मेला देखने गए एक व्यक्ति को टिक्की में जमालघोटा मिला कर दे दिया गया। जिससे व्यक्ति को दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। अब पीड़ित के भतीजे ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सादाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सादाबाद में गांव रमचेला निवासी जयपाल सिंह पुत्र बनवारी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 13 अप्रैल की शाम को करीब पांच बजे उसके चाचा राजवीर सिंह पुत्र लाल सिंह विधपुरी से अपने गांव रमचेला जा रहे थे तो कजरौठी गांव पर उन्हें जयपाल सिंह दत्तक पुत्र कारे सिंह ने आवाज लगायी कि बैठ लो। वहां पर रामवीर सिंह पुत्र सोवरन सिंह पहले से ही बैठे थे। रिपोर्ट में कहा गया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.