मैनपुरी, मार्च 30 -- टिक्की के ठेले पर रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। मोहल्ला सुजरई निवासी कीर्ति गुप्ता पत्नी मुकुट सिंह ने बताया कि 23 मार्च की दोपहर उसका पुत्र पारस उर्फ सोनू गुप्ता कैनरा बैंक के सामने टिक्की का ठेला लगाए हुए था। तभी विशाल पुत्र रामनाथ निवासी भीमनगर नई बस्ती ठेले पर आया और टिक्की खाने लगा। टिक्की खाने के बाद जब पुत्र सोनू ने रुपये मांगे तो उक्त युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लकड़ी की बैंच से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे सोने के गंभीर चोटे आई। वहीं मोहल्ला भीमनगर निवासी विशाल कुमार पुत्र रामनाथ सिंह ने बताया कि ठेले पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.