टिकोला मिल ने किया 22.06 करोड़ का भुगतान
मेरठ, मार्च 19 -- टिकोला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान जारी कर किसानों को बड़ी राहत दी है। मिल के जीएम सुनील दत्त ने बताया कि 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 22.06 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। सुनील दत्त ने यह भी स्पष्ट किया कि अब किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान सप्ताह में दो बार किया जाएगा, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे साफ-सुथरा, ताजा और जड़-पत्ती व मिट्टी से मुक्त गन्ना ही मिल में आपूर्ति करें, जिससे गन्ने की गुणवत्ता बनी रहे और मिल का संचालन सुचारू रूप से चलता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.