टिकैत की विरासत को याद कर किसानों ने बुलंद की एकता की आवाज
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसान नेता स्व चौ महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और मिठाई बांटकर उनकी किसान हितैषी विचारधारा को याद किया। इस दौरान भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्ष से जुड़े किस्से साझा करते हुए कहा कि उन्होंने देश के किसानों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना सिखाया। किसानों को बोलना सिखाया। उन्होंने किसान को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बताया। वक्ताओं राष्ट्रीय सचिव चौ विनय कुमार, नरेश स्वामी, अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, संजय, अजनीश व अमित मुखिया आदि ने कहा कि टिकैत का संघर्ष, त्याग और किसान एकता की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.