टिकैत की पुण्यतिथि पर जंगल और जमीन बचाने का संकल्प
मिर्जापुर, मई 15 -- अहरौरा। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को क्षेत्र के इमिलिया चट्टी स्थित एक स्कूल परिसर में मनाया गया। इस दौरान किसानों ने जल-जंगल और जमीन बचाओ अभियान चलाने का संकल्प भी लिया। इससे पहले हवन-पूजन किसान नेता को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। विद्यालय के छात्र और छात्राओं को शरबत पिलाया गया। इस अवसर आयोजित बैठक में किसानों ने पिछले दिनों आए आंधी में हुए जन-धन की क्षति का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति देने की मांग सरकार से की गई। किसान नेताओं ने सोनबरसा पुल से अदलहाट तक जरगो नहर की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण मरम्मत कराने, सिंचाई खंड चुनार अंतर्गत बेलहर राजवाहा के कुलावा नं. 24 यादव बस्ती से पशु अस्पताल भदावल तक क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत आदि की भी मांग की गई। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.