लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत को गिरफ्तार किए जाने की खबर से क्षेत्र में किसानों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ता देर शाम गोला कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाले नेताओं को इस तरह रोकना निंदनीय है। धरने में जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू, युवा जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह मोनू, मध्यांचल प्रभारी बलवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष राहुल, जिला प्रवक्ता गुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह, रणधीर सिंह, हरपाल सिंह, गुरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। धरने के दौरान किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.