लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओड़िसा में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार शाम को भाकियू कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली का घेराव और गांधी प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया। राकेश टिकैत की रिहाई की मांग को लेकर देर रात तक भाकियू के नेता व कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर डटे रहे।शाम को जैसी की राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फैली भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। विरोध में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहले हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एसीपी विकास जायसवाल व इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के समझाने के बाद भाकियू कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए गांधी प्रतिमा पहुंच गये और धरने पर बैठ गए। यहां भी पुलिस प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डेन जा...