सहारनपुर, मार्च 30 -- नकुड़। उड़ीसा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए। सोमवार शाम भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी मेवाराम के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय आह्वान पर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। प्रदेश सचिव मेवाराम ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उड़ीसा में आंदोलनरत किसानो की पंचायत को संबोधित करने गए थे। जहां पर उड़ीसा पुलिस प्रशासन ने राकेश टिकैत सहित अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। मेवाराम ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक कोतवाली में राकेश टिकैत व अन्य पदाधिकारियों के रिहा होने तक धरना जारी रहेगा। सीओ रुचि गुप्ता ने धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली और धरना समाप्त करने की अपील की।...