फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की उड़ीसा के भुवनेश्वर में जो गिरफ्तारी हुई उसकी खबर मिलते ही किसान नेता बिफर पड़े। थाने और सीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में किसान फतेहगढ़ में कर्नलगंज स्थित सीओ कार्यालय पर पहुंचे और यहां बाहर की ओर धरना शुरू कर दिया। नारेबाजी भी की। नवाबगंज में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। किसान नेता अरविंद शाक्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। नारेबाजी कर राकेश टिकैत को रिहा करने की मांग की। कहा कि यदि उनकी रिहाई नहीं होती है तो जिले के सभी पदाधिकारी अपनी गिरफ्तारी देंगे। लक्ष्मीशंकर जोशी, सुग्रीव पाल, बबलू, राजू ठाकुर आदि की मौजूदगी रही। किसान नेता अभय यादव ने बताया कि कंपिल में भी थाने का घेराव किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.