महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा सटे मां दुर्गा मंदिर टिकुलहिया के स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा निचलौल कस्बा के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। इसमें शामिल महिला और पुरूष श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में मां दुर्गा, राधा कृष्ण आदि देवी देवताओं की आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को कस्बे के जगह जगह लोगों द्वारा पेय पदार्थों का सेवन कराया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। इस मौके पर एसओ अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...