गया, जनवरी 23 -- नगर परिषद क्षेत्र में बनने वाली वेंडिंग जोन पर ग्रहण लग गया। कैडस्ट्रल सर्वे में अंकित सरकारी जमीन रीविजनल सर्वे में रैयती अंकित हो जाने पर उक्त जमीन पर बन रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अमित वर्मा ने उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार व राजस्व मंत्री को इस मामले में शिकायत भेजी है। पत्र के अनुसार, शहर का एक मात्र चिल्ड्रन पार्क है जिसमें प्रतिदिन बच्चे, बुजुर्गों एवं महिलाओं का घूमने और व्यायाम करने का एक मात्र स्थान है। इसके समीप की खाली जगह पुराने सर्वे में भी केसरे हिंद यानी केंद्र सरकार की जमीन अथवा बगल के गुजरे हुए मऊ पइन का चार्ट है। नगर परिषद के बोर्ड ने अपने निर्णय में इस सड़क के किनारे के सारे खाली पड़े जमीन पर वेंडिंग जोन के लिए स्थल निर्माण का निर्णय लिया गया। नप कार्यपालक पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.