गया, मार्च 1 -- टिकारी-केसपा मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम पुलिस को देख कर ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। चलती ट्रैक्टर से चालक के कूदने की वजह से अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस शराब बरामद कर रही थी इसी दौन भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए और एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर के डल्ला में ईंट के नीचे छुपाकर शराब की खेप केसपा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने केसपा मोड़ के पास से संदिग्ध ट्रैक्टर का पीछा किया। जगदीशपुर के समीप पुलिस ने वाहन को रुकवाने की कोशिश की, तभी चालक पुलिस को देखकर चलती गाड़ी से कूद गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डल्ला सहित पलट गया। पलटे ट्रैक्टर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.