टिकारी में भजन-कीर्तन में झूमे श्रोता
गया, जून 4 -- नगर के खचिया रोड स्थित श्री श्री तारकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीण इलाकों से आए कीर्तन मंडली की ओर से भक्ति आधारित भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने रामा गाइए गणपति जग वंदन सहित रामायण का पुष्प वाटिका प्रसंग आधारित भक्ति भजन किया गया। ढोलक, झाल, मुरली की मधुर धुनों से मंदिर परिसर के आस पास के इलाकों का माहौल भक्तिमय बना रहा। टिकारी के बेनीपुर, रकसिया, इगूना, खैरा, मखपा, जलालपुर, बाजितपुर, आमाकूमां, जगदर, शिवा बिगहा, लशगरगंज आदि गांवों से लोग जुटे थे। भजन - कीर्तन में कृष्णकांत सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिवबल्लभ मिश्र, लक्ष्मी पासवान, राजेंद्र सिंह, गौरी शंकर मिश्र , सीताराम सिंह आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.