गया, जनवरी 24 -- टिकारी। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने की और संचालन बिनोद मिस्त्री ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। टिकारी के विधायक अजय कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के नीति-सिद्धांतों और विचारों को आत्मसात कर समाज के सभी वर्गों के मान-सम्मान और हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली एक मात्र पार्टी राजद है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रतीक थे। 17 फरवरी को पटना में प्रस्तावित कर्पूरी जयंती को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय यादव, शिवबचन यादव के अलावा ऋतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.