गया, जून 20 -- लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा से आई पीसीपीएनडीटी की विशेष टीम ने टिकारी में बड़ी कार्रवाई की है। राज स्कूल ट्रांसफॉर्मर के समीप संचालित शिव शक्ति अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी के दौरान संचालक, ऑपरेटर और दो एजेंटों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के झज्जर स्थित पीसीपीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर पर गर्भस्थ शिशु का अवैध लिंग परीक्षण किया जाता है। इसके सत्यापन के लिए टीम ने एक गर्भवती को अंडरकवर ग्राहक बनाकर पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाई। यह भी पढ़ें- टिकारी में अवैध लिंग जांच का खुलासा, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील जांच में सामने आया कि एजेंटों के माध्यम से हरियाणा से गर्भवतियों को टिकारी लाया जाता था और लिंग जांच के लिए ...