टिकारी के पंचमहला गांव में गोलीबारी, महिला घायल
गया, मई 29 -- पंचमहला गांव में घर के पास रखी ईंटों को ले जाने को लेकर दो परिवारों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। मामूली विवाद कुछ ही समय में खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के बीच एक बुजुर्ग ने अचानक गोली चला दी। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला की पहचान अखिलेश शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई। रिंकू देवी रिश्ते में आरोपी कमलेश शर्मा की सगे छोटे भाई की पत्नी है। गोली लगने के बाद घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया। डॉ. नवदीप कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के दाएं हथेली से गोली पार होते हुए बाएं कंधे से पार हो गई। यह भी पढ़ें- टिकारी के पंचमहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.