गया, मार्च 1 -- टिकारी-केसपा मुख्य मार्ग पर शराब बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 241.5 लीटर अंग्रेजी शराब भी जब्त की है। टिकारी थाने में पदस्थापित एएसआई राकेश कुमार के आवेदन पर 25 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि शराब बरामदगी के दौरान शराब तस्करों के साथ मिलकर उपद्रवियों ने जब्त शराब की खेप को अपने कब्जे में लेने की नीयत से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हमले में शामिल 12 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मखपा गांव के सुजीत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.