चित्रकूट, अप्रैल 23 -- चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान से संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां ने फसलों में संतुलित उर्वरक प्रयोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मृदा स्वास्थ्य पर जरूरत से ज्यादा मात्रा में रासायनिक उर्वरकों से धरती के साथ ही स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा आरएस नेगी ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 45 दिन तक लगातार केंद्र के वैज्ञानिक जिले के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। यह भी पढ़ें- किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग की दी जानकारी इसके जरिए किसानों को फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरको...