मोतिहारी, जुलाई 23 -- मोतिहारी,। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में गुरुवार को खरीफ योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएओ मनीष कुमार सिंह, जेपीपीओ सीमा कुमारी, एसएओ सिकरहना राजू कुमार गुप्ता, बजरंग कुमार सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के बीएओ, डीलर, कृषि व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए मुजफ्फरपुर से आए जेडीए संजय नाथ तिवारी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को रासायनिक खाद के कम उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकती है। जेडीए ने कहा कि खेती को टिकाऊ बनाने के लिए जैविक व संतुलित उर्वरक के उपयोग पर जोर देना जरूरी है।...