टिकरी निवासी पेंटर सोनू यादव की हत्या की खबर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके घर पहुंचे।
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। टिकरी निवासी पेंटर सोनू यादव की हत्या की खबर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी और परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने तथा सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने डीसीपी (काशी जोन) गौरव बंसवाल से मोबाइल पर वार्ता कर घटना की जानकारी ली। डीसीपी ने विधायक को बताया कि जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र पटेल, अमित प्रधान, मानस सिंह, गोविंद, राजकुमार वर्मा, आदर्श, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगवा में आदित्य सिंह के मकान में पेंटिंग कर रहे टिकरी के मजदूर सोनू यादव की गोली लगने से मौत मामले में पुलिस हत्या या फिर दुर्घटनावश घटना के बीच उलझी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.