टिकरी ग्राम पंचायत में अनियमितता की आज फिर होगी जांच
गंगापार, मई 13 -- एक साल पहले हुई ग्राम प्रधान टिकरी के अनियमितता के शिकायत की चार बार अपूर्ण जांच होने के बाद आज फिर टिकरी गांव में डीएम प्रयागराज द्वारा नियुक्त टीम पांचवीं बार जांच करेगी। मांडा विकास खंड क्षेत्र के टिकरी ग्राम पंचायत निवासी हरिश्चंद्र पुत्र राम गरीब ने 17 अक्तूबर 2025 को ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों में हुई अनियमितता की 15 सूत्रीय शिकायत डीएम प्रयागराज से की थी। डीएम प्रयागराज द्वारा नियुक्त जांच टीम चार बार टिकरी ग्राम पंचायत में जांच के लिए आयी , लेकिन विवादों के चलते हर बार जांच अधूरी छोड़कर जांच अधिकारी वापस जाते रहे। हर बार जांच अधिकारी भी बदले जाते रहे। अब गुरुवार 14 मई को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रयागराज जांच हेतु प्रातः 11 बजे अपनी टीम के साथ टिकरी गांव आयेंगे। उन्होंने विवाद की संभावना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.