टिकट मांगने पर यात्री ने टीटीई को दांत से काटा
बरेली, सितम्बर 29 -- लखनऊ-मथुरा एक्सप्रेस में इज्ज्तनगर के सीटीटीआई मनोज कुमार चौहान पर एक यात्री एसी कोच में टिकट मांगने पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं हाथ और पीठ में काट कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा हुआ तो अन्य टीटीई पहुंचे। आरोपी यात्री को बमुश्किल पकड़ा। उसके खिलाफ कासगंज जीआरपी में मुकदमा हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल के सीटीटीआई मनोज कुमार चौहान ने बताया, उनकी डयूटी लखनऊ-मथुरा एक्सप्रेस में थी। ट्रेन गंजडूंडवारा की ओर चली तभी एसी ए-1 कोच में एक यात्री जनरल टिकट लेकर चढ़ गया। उससे दूसरे कोच में जाने को कहा। यात्री इकबाल झगड़ा करने लगा। हाथापाई और मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं इकबाल ने मनोज चौहान के हाथ और पीठ में काटकर लहूलुहान कर दिया। यात्रियों ने बचाने का प्रयास किया तो यात्री इकबाल उनसे भी झगड़ा करने लगा। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.