रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। अदालत ने भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच टिकट की कथित ब्लैक मार्केटिंग से जुड़े मामले में आरोपी प्रकाश कुमार को अग्रिम जमानत का लाभ दिया है। यह मामला धुर्वा (हटिया) थाना कांड संख्या 312/2025 से संबंधित है। याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने बहस करते हुए कहा कि आरोपी का नाम प्राथमिकी में नहीं है और उसके पास से न तो टिकट और न ही नकदी की बरामदगी हुई है। केस डायरी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं पाया गया। अदालत ने माना कि आरोपी का नाम सह-आरोपियों के कथन के आधार पर आया है, जिनका कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। प्राथमिकी धुर्वा थाना प्रभारी बिमल किंडो की सूचना के आधार पर दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...