नई दिल्ली, जून 7 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने टिकट बिक्री के मामले में एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म की महज 2.5 दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकटें बुक माय शो पर बिक गई हैं। इसी के साथ इस फिल्म ने राम चरण की ही फिल्म RRR की बराबरी कर ली है। सिर्फ 2 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंच गई थी। मालूम हो कि अभी तक बुक माय शो पर सबसे ज्यादा रफ्तार से टिकट बिक्री का रिकॉर्ड RRR के पास था और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर थी, अब पेद्दी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब सवाल यह उठता है कि फिर नंबर 3, 2 और 1 पर कौन सी फिल्में हैं?बुक माय शो पर सबसे तेजी से 20 लाख टिकटों की बिक्री के रिकॉर्ड नंबर वन: पुष्पा 2: द रूल - केवल प्री-रिलीज के जरिए नंबर 2: कल्कि 2898 AD. - 1.5 दिन नंबर...