टिकट दलाल का दूसरा नोटिस लेकर मुंबई पहुंची आरपीएफ
बरेली, अगस्त 18 -- टिकट दलाली के आरोप में वांछित मुंबई के रविंद्र साहू को दूसरा नोटिस भी जंक्शन आरपीएफ ने जारी कर दिया है। आरपीएफ की टीम ने मुंबई जाकर घर नोटिस रिसीव कराया। 20 अगस्त तक बयान दर्ज कराने को बुलाया गया है। यदि वह नहीं आता है तो आरपीएफ उसे गिरफ्तार कर लेगी। आरपीएफ बरेली जंक्शन ने बताया, मुंबई के रविंद्र साहू के खिलाफ टिकट दलाली के मामले में मुकदमा दर्ज है। बरेली से मुंबई, समस्तीपुर, दिल्ली, बिहार तक नेटवर्क फैला था। यहां से कंफर्म टिकट लेकर व्हाट्एस पर रविंद्र को भेजे जाते थे। रविंद्र यात्रियों को कहीं प्रिंट कराकर टिकट बेचता था। रविंद्र को पहला नोटिस अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी हुआ था, उसे 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने आना था, नोटिस के बाद भी रविंद्र नहीं आया। इसलिए अब दूसरा नोटिस जारी किया गया है। 20 अगस्त को बयान दर्ज करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.