लखनऊ, मार्च 5 -- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने टिकट जांच अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्व वसूली का रिकॉर्ड बनाया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि फरवरी 2026 के दौरान कुल 57,771 पेनाल्टी केस दर्ज किए गए। लखनऊ मंडल ने 3,90,68,549 रुपये का जुर्माना वसूला, जो निर्धारित लक्ष्य से 10.85 प्रतिशत अधिक है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...