मुरादाबाद, अगस्त 16 -- अनाधिकृत और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में रविवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अभियान संचालित हुआ। वाणिज्य निरीक्षक गौरव श्रोत्रिय और मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा के नेतृत्व में सात टिकट जांच कर्मचारियों तथा एक आरपीएफ कर्मी ने सात ट्रेनों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 186 मामले पकड़े गए और 1,40,390 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। बिना टिकट यात्रा के 45 मामलों में 32,370 रुपये तथा अनियमित यात्रा के 137 मामलों में 1,05,320 रुपये वसूले गए। वहीं धूम्रपान के एक मामले में 2,000 रुपये और गंदगी फैलाने के तीन मामलों में 700 रुपये का जुर्माना लगाया ग...