टिकट चेकिंग स्टॉफ को दंडित किए जाने पर जताई नाराजगी
गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इंडियर रेलवे टिक्ट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन ने ट्रेनों में रसोईयान में मनमानी और अनियमितता के लिए ठेकेदार द्वारा टिकट चेकिंग स्टॉफ को दंडित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए विरोध जताया है। संगठन के महामंत्री पवन कुमार राय ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को पत्र भेजकर मामले की जांच आईआरसीटीसी के अधिकारियों से कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से संगठन ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और उनके मैनेजर टिकट चेकिंग स्टॉफ के विरोध के बावजूद रसोईयान मं यात्रियों को अनधिकृत रूप से यात्रा कराते हैं। विरोध करने पर वह हंगामा करने लगते हैं और मुकदमे में फंसाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मांग की है कि जांच कराकर अनियमितता के लिए ठेकेदार और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.