टिकट चेकिंग स्टाफ विवाद मामले ने पकड़ा तूल
मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- पंजाब मेल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई और चेकिंग स्टाफ के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है। टीटीई सुरेंद्र सिंह ने सीआईटी भावेश शर्मा और एसीएम हरिश मीना पर उनके खिलाफ यात्री से शिकायत लिखवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। अब मामले में सीआईटी की ओर से टीटीई पर यात्री से 1000 रुपये लेने और 420 रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। सीआईटी का कहना है कि 18 सितंबर की रात करीब दो बजे ट्रेन संख्या 13006 पंजाब मेल में चेकिंग के दौरान यात्री का टिकट बनाया गया था। यात्री रवि कुमार से 1000 रुपये लिए गए जबकि 580 रुपये की रसीद बनाई गई। आरोप है कि शेष 420 रुपये यात्री को वापस नहीं किए। चेकिंग के दौरान यात्री ने इसकी जानकारी स्टाफ को दी। इसके बाद ट्रेन स्कॉर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर टीटीई के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.