सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में रिकॉर्ड कमाई की है। वर्ष 2025-26 में 25.68 प्रतिशत अधिक बेटिकट यात्री पकड़ाए। जिससे राजस्व में 34.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 में समस्तीपुर मंडल में बिना टिकट या उचित प्राधिकार के 6 लाख 46 हजार 76 यात्री यात्रा करते पकड़े गए। जिस एवज में 47 करोड़ 24 लाख 85 हजार 213 रुपए बतौर रेल राजस्व मिला। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जनवरी तक 5 लाख 14 हजार 58 बेटिकट यात्री धराए थे। जिससे 35 करोड़ 20 लाख 9 हजार 972 रुपए राजस्व मिले थे। इस तरह से मंडल ने टिकट चेकिंग और उससे प्राप्त राजस्व के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसका श्रेय समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम अनन्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.