मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर। सोनपुर डीआरएम अमित शरण के निर्देश पर मंडल में टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट का यात्रा करने के 3814 मामले दर्ज किए गए। बिना टिकट, अनियमित टिकट व अनुचित श्रेणी में यात्रा करते पाए गए यात्रियों से 25.32 लाख रुपये जुर्माना व अतिरिक्त किराया के रूप में वसूला गया। अभियान में टीटीई व आरपीएफ की टीमों का मार्गदर्शन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...