झांसी, जून 30 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी रेल मंडल ने टिकट जांच के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। जून महीने में 6.10 करोड़ की रिकॉर्ड मासिक आय अर्जित की है। यह झांसी मंडल के इतिहास में पहली बार है। जब टिकट जांच से प्राप्त मासिक आय 6 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है। जून के लिए झांसी मंडल को 4.33 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मंडल के टिकट जांच स्टाफ द्वारा सुनियोजित रणनीति, नियमित एवं विशेष टिकट जांच अभियानों तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मंडल ने 6.10 करोड़ की आय अर्जित करते हुए निर्धारित लक्ष्य से 1.77 करोड़ (40.9 प्रतिशत) अधिक राजस्व प्राप्त किया। वर्ष-दर-वर्ष प्रदर्शन की तुलना...