बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी बरौनी जंक्शन पर चेकिंग स्टाफ द्वारा अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही सभी पैसेंजर व मेमू ट्रेनों में भी टिकट जांच अभियान चलाया गया। इससे बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अभियान में 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 77505 रुपए जुर्माना वसूला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...