कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल में गुरुवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात संचालित किया गया। जांच अभियान के दौरान कुल 789 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। चेकिंग के क्रम में पकड़े गए यात्रियों से कुल 4,07,220 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही सभी यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा कोडरमा सहित अन्य स्टेशनों और विभिन्न मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.