टिकट खिड़की बंद होने से सिधौना रेलवे हाल्ट पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
गाजीपुर, मई 15 -- खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के सिधौना रामपुर रेलवे हाल्ट पर टिकट काउंटर लंबे समय से बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां से ट्रेन पकड़ते हैं, लेकिन टिकट की सुविधा उपलब्ध न होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि टिकट न मिलने की स्थिति में उन्हें बिना टिकट यात्रा करनी पड़ती है। टिकट जांच के समय अपनी मजबूरी बताने के लिए कई लोग बंद पड़े टिकट घर की फोटो मोबाइल में रखते हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और परिवार के साथ सफर करने वालों को अधिक दिक्कत होती है। ट्रेन से उतरकर कई बार दूसरे स्टेशन पर टिकट लेने जाने के दौरान ट्रेन छूट जाती है। रेलवे द्वारा यात्री टिकटों के लिए उक्त हाल्ट पर क्यूआर कोड लगाने की बात कही गई लेकिन उसकी भी व्यवस्था आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.