टिकट के पैसे देकर गांठी दोस्ती फिर नौ माह का बच्चा चुरा ले गई चोरनी
बरेली, मार्च 20 -- फरीदपुर। रोडवेज बस में बराबर वाली सीट पर बैठी चोरनी ने महिला के टिकट के पैसे कम पड़ने पर उसकी मदद की फिर उसे बातों में फंसाकर अपने साथ फरीदपुर में उतार लिया। तीन दिन तक वह महिला को अपने साथ इधर-उधर घूमाती रही फिर शुक्रवार को बैंक से रुपये निकलाने के बहाने फरीदपुर लेकर आई और महिला के नौ महीने के बेटे को लेकर फरार हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक जनपद हरदोई के थाना देहात क्षेत्र के गांव मिरगंवा में रहने वाली सुनभला कुमारी अपने नौ महीने के बेटे अरूण के साथ 17 मार्च को अपनी बहन संजीदा के घर जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। हरदोई में जिस बस में सुनभला बैठी थी उसकी बराबर वाली सीट पर एक अन्य महिला बैठी थी। परिचालक ने सुनभला से टिकट के पैसे मांगे तो उनके पास पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.