टिकट केंद्र से यात्री की मोबाइल चोरी में जेल
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने यात्री के मोबाइल की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अश्वनी कुमार शर्मा (देवरिया निवासी) को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसे शनिवार को टिकट केंद्र से यात्री का मोबाइल चुराने के आरोप में पकड़ा था। 4 सितंबर को यात्री सतपाल कुमार ने टिकट केंद्र से अपने मोबाइल की चोरी की सूचना दी थी। जवानों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे प्लेटफॉर्म से दबोचकर रेल थाना सौंप दिया। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी में गिरफ्तार अश्विनी गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.