जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- टाटानगर स्टेशन पर सिविल ड्रेस में घूम रही चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की स्पेशल टीम ने मंगलवार को यात्री के मोबाइल चोरी के मामले में मानगो के रोहन सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरपीएफ ने टिकट केंद्र से गिरफ्तार आरोपी को टाटानगर रेल पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया है। इससे पूर्व भी स्पेशल टीम ने टाटानगर से बदमाशों को पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...