देहरादून, नवम्बर 16 -- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण का गणित उलझता जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ और कद्दावर नेता ऐसे हैं, जो लगातार दो या तीन बार से विधानसभा चुनाव हार रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आगामी चुनाव में उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। दिग्गजों की इसी मजबूत दावेदारी ने पार्टी के उभरते नेताओं के बीच हलचल तेज कर दी है। टिकटों को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब पार्टी के भीतर उभरते नेताओं ने भीतरखाने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं का तर्क है कि जब बार-बार मौका देने के बाद भी परिणाम नहीं बदल रहे, तो पार्टी को गुजरात या हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 'नो रिपीट थ्योरी' अपनानी चाहिए। हारने वाले चेहरों के बजाय नए और ऊर्जावान चेहरों को मैदान में उतारा जाए। यह भी पढ...