बेगुसराय, मई 8 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए पूरब दिशा स्थित एक टिकट काउंटर को पिछले वर्ष खोला गया है। नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज के कारण यात्रियों का उक्त रास्ते से 24 घंटे लगातार आना-जाना लगा रहता है। टिकट काउंटर के खुलने के शुरूआती दौर में टिकट काउंटर तीन शिफ्ट यानी 24 घंटे कार्य करता था। जानकारी के मुताबिक अभी लगभग एक महीने से उक्त टिकट काउंटर सुबह 8 से 4 बजे तक यानी एक शिफ्ट ही खुलता है। इसके बाद काउंटर बंद रहता है। इससे यात्रियों को मुख्य टिकट घर जाकर टिकट लेने की विवशता बनी है। संबंधित अधिकारी भी इस मामले में उदासीन हैं। रमेश कुमार, दिलीप साह, नरेश सिंह, जयजय राम यादव आदि यात्रियों ने बताया कि नवनिर्मित पुल के निकट उक्त टिकट काउंटर खुलने से यात्रियों को टिकट के साथ साथ प्लेटफार्म टिकट लेने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.