कोडरमा, जुलाई 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। हाल के दिनों में रेलवे के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोडरमा समेत आसपास के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान प्रणाली का विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल धनबाद जोन के सैकड़ों छोटे-बड़े स्टेशनों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले डिवाइस स्थापित किए जा चुके हैं। भविष्य में यात्रियों की मांग और रुझान के अनुसार इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

डिजिटल भुगतान प्रणाली बताया जाता है कि जोन के स्टेशनों पर फिलहाल पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें भी स्थापित हैं। रेलवे टिकट बुकिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा यात्रियों को भी पसंद आ रही है। कोडरमा स्टेशन पर भी रेलवन एप के माध्यम से टिकट बुकिंग की संख्या ल...