टिकट कराया एसी का, रेलवे की गलती से सफर करना पड़ा जनरल में
लखनऊ, मई 23 -- भीषण गर्मी में 43 डिग्री पारा के बीच रेलवे में आरामदायक सफर के लिए एसी बोगी में टिकट बुक कराया। जब स्टेशन पर ट्रेन लगी तो एसी बोगी की तलाश में परिवार सहित लगभग एक किमी लंबे प्लेटफार्म पर सामान लेकर इधर से उधर चक्कर काटते रहे। जब ट्रेन छूटने लगी तो सामने जो बोगी पड़ी, उसमे चढ़ गए। तब पता चला कि जिस एसी बोगी में टिकट बुक कराया, वह लगी ही नहीं। मजबूरी में यात्रियों को लू के थपेड़े खाते हुए जनरल बोगी में परिवार सहित सफर करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हुआ लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी के एसी कोच सी-3 में रिजर्वेशन कराने वालों के साथ। यह भी पढ़ें- ट्रेनों की एसी बोगियों में पसीना पोंछने को मजबूर यात्री शनिवार को जब इस बोगी के लोग ट्रेन पकड़ने गोमतीनगर स्टेशन पहुंचे तब उन्हें हकीकत पता चली। सगीर खान ने एसी कोच सी-3 में पांच टिकट बुक कराया था। परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.