टिकटों की दलाली में रिजर्वेशन क्लर्क सस्पेंड
बरेली, जुलाई 5 -- आरपीएफ ने पीतांबरपुर स्टेशन पर टिकट दलाली के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए रिजर्वेशन क्लर्क शैलेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके मोबाइल से तत्काल और आरक्षित टिकटों की अवैध बिक्री से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। मामले में मुंबई के टिकट दलाल रविंद्र साहू को भी नामजद किया गया है। आरपीएफ की रिपोर्ट पर शैलेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि पीतांबरपुर स्टेशन के आरक्षण काउंटर से टिकट दलाली का संगठित खेल संचालित किया जा रहा है। कई दिनों तक रेकी कराने के बाद शनिवार को सुभाषनगर निवासी शैलेंद्र दुबे को टिकट काउंटर से हिरासत में लिया गया। मोबाइल की जांच में सामने आया कि वह तत्काल एसी और स्लीपर टिकट खुद जारी कर उनकी फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से मुंबई निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.